BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में नाबालिग गर्भवती लड़की की हत्या, प्रेमी पर ही मर्डर का आरोप

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई। नाबालिग गर्भवती थी। घटना मंगलवार की है। हत्या का आरोप 19 वर्षीय युवक सुमन यादव पर लगा है। नाबालिग लड़की सुमन यादव की प्रेमिका अंशिका तिर्की थी। जिसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वह पांच माह की गर्भवती थी। अंशिका तिर्की छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। वह पिछले एक सप्ताह से सुमन के घर में रह रही थी। घटना के समय आरोपी युवक घर में ही मौजूद था और उसने भागने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सुमन यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने प्रेमिका की हत्या गुस्से में आकर करने की बात कही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे नाबालिग प्रेमिका को अपने घर में रखने को लेकर आत्मग्लानि हो रही थी। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले तीन-चार दिन से सोया नहीं था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रेम संबंध, गर्भावस्था और सामाजिक दबाव जैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...