Jharkhand

*रामगढ़ कैथा प्राचीन शिव मंदिर में विधायक अंबा प्रसाद कल करेंगी जनता के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले रामगढ़ कैथा प्राचीन शिव मंदिर में विधायक अंबा प्रसाद कल करेंगी जनता के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक। जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा आज विधायक अंबा प्रसाद ने दी ।बताते चलें कि पुरे राज्य समेत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली की कामना के लिए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद पवित्र श्रावन मास की सप्तम सोमवारी दिनांक 21 अगस्त को पूर्वाहन 4.00 बजे प्राचीन शिव मंदिर कैथा रामगढ़ में रुद्राभिषेक करेगी। विधायक अंबा प्रसाद श्रावन मास के अंतिम सोमवारी तक अनेकों प्राचीन मंदिरों में रुद्राभिषेक में भाग लेगी। साधु संतो के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना किया जायेगा। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आदि देव महादेव की कृपा सभी पर बरसे और क्षेत्र समेत राज्यवासियों का कल्याण हो इसके लिये शिवालयों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सहिष्णुता कायम हो और शोषण मुक्त समाज का निर्माण हो इसकी कामना को लेकर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अनुष्ठान में भाग लेने का आहवान किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के शॉपिंग मॉल में चोरी करते धराई एक महिला, गिरफ्तार

Khabar365newsरांची : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल से...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, लापरवाही के आरोप में सड़क जाम

Khabar365newsपलामू : पलामू के हुसैनाबाद में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के...