BreakinggolaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोला प्रखंड सभागार में पीडीएस डीलरों के बीच विधायक ने 4जी ई पॉश मशीन का किया वितरण

Share
Share
Khabar365news

गोला।झारखंड सरकार के प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना योजना के तहत आज गोला प्रखंड सभागार में सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली पीडीएस डीलरों के बीच 4जी ई-पॉश मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक ममता देवी शामिल हुईं।प्रखंड सभागार पहुंचने पर विधायक का बुके देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ई-पॉश मशीन के संचालन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करने से हुई, जिसमें डीलरों को मशीन के उपयोग, प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।विधायक ने पीडीएस डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि 4 जी ई-पॉश मशीनों के उपयोग से राशन वितरण प्रक्रिया और अधिक सरल,पारदर्शी व त्वरित होगी। इससे न केवल डीलरों को सहायता मिलेगी बल्कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

हमारी सरकार आम जनता के हितों और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।इसके उपरांत माननीय विधायक के कर-कमलों द्वारा पीडीएस डीलरों के बीच 4 जी ई-पॉश मशीनों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार महतो, पूर्वी क्षेत्र के जिप सदस्य सरस्वती देवी, डीलर संघ के जिला अध्यक्ष अमरलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र कुमार, डीलर विजय कुमार महतो, बजरंग कुमार महथा, हरिहर सिंह मुंडा, रमाशंकर महतो, बबलू महतो,शान्तो देवी,शकीला खातून, गिरिबाला देवी के अलावा क्षेत्र के कई डीलर एवं मुखिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...