Jharkhand

सलैया और कपका में नलजल योजना का विधायक ने किया शिलान्यास।

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा | प्रखंड के सलैया और कपका पंचायत में आज माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन डेवलपमेंट योजना के तहत हर घर नल-जल योजना की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह निःशुल्क योजना है, ग्रामीणों को इसका ध्यान रखना है कि पानी की बर्बादी नहीं हो। उन्होंने कहा पहले टोला मुहल्ला में मुश्किल से चापाकल मिलता था। जिससे लोंगो को काफी दिक्कत होती थी। इसलिए सरकार ने हर घर नलजल योजना से घरों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना को बेहतर तरीके से संचालन ग्रामीणों को करना है।


साथ ही विधायक अमित कुमार यादव जी ने कहा कि सलैया मोड़ से मनसिंघा होते जीटी रोड तक सड़क और बरसोती नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। वहीं वाटर लेबल को उपर लाने के साथ साथ सिंचाई के लिए डीएमफटी फंड से वृहत चेकडैम बनाया जाएगा।

इस मौके पर प्रमुख रेणु देवी, मुखिया कमलेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, शिवशंकर यादव, समन ठाकुर, मो खलील अंसारी, बुलाकी प्रसाद, रामेश्वर महतो, रघुवीर महतो, प्रदीप प्रसाद, राजेश कुमार, बालेश्वर ठाकुर समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...