Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा के भाजपा सांसद प्रत्याशी बने विधायक मनीष जायसवाल, रामगढ़ मांडू और हजारीबाग विधानसभा में हुआ जोरदार स्वागत

Share
Share
Khabar365news

प्रत्याशी की घोषणा होते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चहुंओर खुशी का माहौल

वर्षों की सेवा, समर्पण और सक्रियता को मिला इनाम, मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद- मनीष जायसवाल

9 सालों तक मैंने हजारीबाग वासियों का नेता नहीं एक बेटा की हैसियत से किया हूं सेवा, अब पीएम मोदी के विकसित भारत के तर्ज़ पर बनाऊंगा विकसित हजारीबाग- मनीष जायसवाल

टिकट कंफर्म होने पर पहुंचे हजारीबाग तो निकला शानदार अभिनंदन जुलूस, मनीष जायसवाल ने पिता के छुए पैर लिया आशीर्वाद, फिर समर्थकों संग मनाई खुशियां

हजारीबाग से लगातार दो बार के बीजेपी सदर विधायक मनीष जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए शनिवार को इसकी विधिवत घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की। इधर विधायक श्री जायसवाल को बीजेपी का पार्टी से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने पर पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला ।

इधर टिकट का घोषणा होते ही विधायक मनीष जयसवाल अपने परिवार वालों के साथ खुशियां मनाने लगे और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चहुंओर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर आतिशबाजी करके, एक- दूजे को मिठाई खिलाकर और रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाने में जुट गए। टिकट की घोषणा होने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद उम्मीद्वार बने मनीष जायसवाल रविवार को राजधानी रांची से रामगढ़ के पतरातु होते हुए हजारीबाग लौटें तो जगह जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू और हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में करीबी दो दर्जन से अधिक जगहों पर उनका अभूतपूर्व स्वागत हुआ। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बनाने के बाद पहली बार अपने विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित आवास पहुंचे मनीष जायसवाल अपने परिवार पहुंचें तो सबसे पहले अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया ।

रांची से रामगढ़ – मांडू विधानसभा होते हुए हजारीबाग पहुंचते ही उनका विराट स्वागत ढोल- तासे, गाजे- बजे के साथ फूल माला पहनाकर और नाचते झूमते हुए किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कई बार अपने चहेते नेता को कंधे पर उठा लिया और उनके समर्थन में गर्मजोशी से नारा लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ता और मनीष जयसवाल के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर, बुके भेंट कर, हाथ मिलाकर और गले मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड के समीप धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा और गाड़ीखाना चौक पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें मनीष जायसवाल ने नमन किया ।

पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया और लोग गली- मोहल्ले में मनीष जायसवाल को बीजेपी द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशियां मनाने में जुट गए ।

इधर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाए जाने पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की विगत कई वर्षों से जिस तत्परता और सक्रियता से मैंने लोगों की सेवा समर्पण भाव से की और क्षेत्र का विकास किया इसकी सूचना भाजपा शीर्ष नेतृत्व को भी है। उन्होंने कहा कि पुनः एक बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जिस आशा और उम्मीद के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया है निश्चित रूप से मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मनीष जायसवाल ने कहा की पिछले कई वर्षों से मैंने हजारीबाग और रामगढ़ जिले की लोगों की सेवा एक नेता नहीं बल्कि एक बेटा के रूप में किया है। उन्होंने कहा की अब पीएम मोदी के विकसित भारत के तर्ज़ पर जनता का आशीर्वाद मिला तो सांसद बनकर विकसित हजारीबाग बनाऊंगा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनहित के मामले को लोकसभा के स्तर पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...