रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़ में फुटबॉल फोर स्कूल प्रोग्राम में FIFA फुटबॉल के सौजन्य से रामगढ़ जिला के 25 स्कूलों को फुटबॉल का वितरण बड़कागांव के विधायक श्री रोशनलाल चौधरी तथा कटिया मुखिया के द्वारा किया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद तथा संचालन जसवंत कुमार के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बड़कागांव के माननीय विधायक को चंदन लगाकर छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा विधायक ने संबोधन में कहा गया कि रामगढ़ जिला के नवोदय विद्यालय को पीएम श्री से जोड़ना यह एक अच्छा पहल है इसके माध्यम से विद्यालय का शिक्षा का स्तर सुधार एवं विकास होता है
इसके लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को धन्यवाद दिया गया और यह एक अच्छा पहल है कि हर जिला के नवोदय विद्यालय के माध्यम से जिला के विभिन्न स्कूलों में फीफा फुटबॉल के सौजन्य से फुटबॉल दिया जा रहा है यह सराहनीय कदम है जिससे छात्र एवं छात्राएं शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ खेल में भी रुचि लेंगे तथा इस स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठना पड़ेगा हम उठाएंगे । ककार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना है बल्कि विद्यार्थियों में टीम स्पिरिट, अनुशासन व स्वस्थ जीवन शैली की भावना को विकसित करना है। वही विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि खेल व्यक्ति में आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व चरित्र निर्माण के गुण क़ो विकसित करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र पांडे, विपिन कुमार, राजीव कुमार , सुमित धानुका, इंद्रजीत कुमार संजीव कुमार दुर्गेश कुमारी, सुरभि रानी, मीरा सिंह प्रीति तिवारी ,अजीत कश्यप, आलोक राज ,राम अवतार मांझी, एसएन पांडे, गणेश कुमार ठाकुर, गौरी शंकर कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Leave a comment