Jharkhand

विधायक जी का हाई वोल्टेज ड्रामा, अपार्टमेंट के मेन गेट पर जड़ दिया ताला

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने दबंगई दिखाते हुए एक प्राइवेट अपार्टमेंट के मेन गेट पर ताला लगवा दिया है। इससे वहां रह रहे 128 परिवार बंधक बन गए हैं। बता दें कि गोविंदपुर के घोड़ाबांधा स्थित सहारा ड्रीम्स नेक्स्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी जहां 128 फ्लैट है, जहां हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों को विधायक रामदास सोरेन ने बंधक बना लिया। हाउसिंग सोसाइटी के मुख्य गेट पर विधायक ने दबंगई दिखाते हुए तालाबंदी कर दी।

दरअसल बीते दिनों जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा स्थित सहारा ड्रीम नेस्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी में कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को सोसायटी के लोगों के द्वारा काम से निकाल दिया गया था। 6 कर्मचारियों पर सोसायटी के रहने वाले परिवारों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप सोसाइटी के लोगों ने लगाया था। इसे लेकर पूर्व में सोसाइटी के द्वारा गोविंदपुर थाने में इन कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में कर्मचारियों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया था। वापस आने के बाद भी जब कर्मचारियों की हरकतें नहीं सुधरी तो सोसाइटी वालों ने उन्हें काम से निकाल दिया।

बताते चलें कि विधायक जहां तालाबंदी से इनकार कर रहे हैं वहीं सत्तारूढ़ दल के विधायक रामदास सोरेन द्वारा की गई गुंडागर्दी और दबंगई की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। विधायक का कहना है कि सोसायटी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के साथ अन्याय होता देख उन्होंने आवाज उठाई थी उन्होंने तालाबंदी नहीं की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandLohardaga

मौलाना जियाउल हक अशरफी ने रघुवर दास से किया शिष्टाचार भेंट मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत!

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट विकास, युवाओं की भागीदारी और लोहरदगा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, अप्रैल में 22 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

Khabar365newsभारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए...

BreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में सनसनी बैंक कर्मी से लूट व मारपीट, ₹3.43 लाख की नकदी छीनी

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट महेशपुर (पाकुड़): महेशपुर थाना क्षेत्र में...