BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, अप्रैल में 22 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

Share
Share
Khabar365news

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का सबसे बड़ा राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अप्रैल में राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 22 सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा, जबकि 15 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होगा। इसके अलावा जून में 22 और नवंबर में 11 सीटें और रिक्त होंगी, जिससे इस वर्ष राज्यसभा में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेंगे।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का राज्यसभा कार्यकाल भी 16 मार्च को समाप्त हो रहा है। वहीं मिजोरम से एक सांसद का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा होगा। उधर झारखंड की एक राज्यसभा सीट पहले से रिक्त है, जो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के कारण खाली हुई थी। आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्यसभा की इन सीटों पर होने वाला चुनाव देश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...