Home Breaking चीनी के दाम में ₹15 तक गिरावट, प्याज भी ₹8 सस्ता; सरकार की सख्ती के बाद नई रेट
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चीनी के दाम में ₹15 तक गिरावट, प्याज भी ₹8 सस्ता; सरकार की सख्ती के बाद नई रेट

Share
Share

आम लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार की सख्ती और बाजार में आपूर्ति बढ़ने के बाद चीनी और प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सप्ताह भर पहले चीनी का एक्स-मिल भाव करीब 68 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 53-55 रुपये प्रति किलो रह गया है।

महाराष्ट्र में चीनी का भाव 51-52 रुपये और कोलकाता में थोक भाव करीब 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि, कीमतों में आई इस गिरावट का पूरा फायदा अभी खुदरा ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है।

चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की तैयारी की है। करीब 80 हजार टन की चार खेप निर्यातक देशों के बंदरगाहों से रवाना हो चुकी हैं।

चीनी डीलरों के लिए 30 नवंबर तक अधिकतम 400 टन स्टॉक रखने की सीमा तय की गई है। वहीं, 1 सितंबर से बड़े थोक उपभोक्ता 15 दिन की खपत से ज्यादा चीनी अपने पास नहीं रख सकेंगे।

स्थानीय मंडियों के आंकड़ों के मुताबिक, 21 अगस्त से 26 अगस्त के बीच कई शहरों में चीनी के थोक भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

  • दिल्ली: ₹6,600 से ₹6,000 प्रति क्विंटल
  • कानपुर: ₹6,650 से ₹6,050
  • रायपुर: ₹6,600 से ₹5,800
  • मुंबई: ₹6,700 से ₹5,800
  • राँची: ₹6,700 से ₹6,100
  • कोलकाता: ₹6,750 से ₹6,000

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...