BreakingCrimeJharkhand

बोकारो में भीड़ ने घर के पास महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Share
Share
Khabar365news

बोकारो –बोकारो में एक महिला को भीड़ ने जिंदा जला दिया। महिला की मौत हो गयी है औऱ इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक भीड़ में 20-25 लोग शामिल थे। महिला को केरोसिन तेल छिड़कर जलाया गया। मृतक महिला माराफारी क्षेत्र के बांसगोरा की रहने वाली थी। हादसे में महिला का शरीर 80-90 फीसद जल गया था। महिला का नाम अमीषा परवीन बताया जाता है। जानकारी मिली है कि हादसे के समय महिला अपने घर में नहीं थी। इसी समय 20-25 की संख्या में लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। इसमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। महिला को घऱ में नहीं पाकर भीड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने घऱ को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के बाद महिला अपने घर पहुंची तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती इससे पहले ही भीड़ ने उस पर केरोसिन छिड़क दिया औऱ आग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पहुंचा उसका बेटा मुजीब अली भी जल गया। महिला को आग लगाकर भीड़ वहां से चलती बनी। आसपास के लोग दोनों मां-बेटे को सदर अस्पताल ले गये।सदर अस्पताल में बर्न नहीं होने के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो सका। उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच महिला की मौत हो गयी। इधर अमिषा परवीन के बेटे मुजीब का कहना है कि कुछ लोग उसके घर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी दुश्मनी में ये कांड किया गया है। इस हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकरियों ने कहा है कि अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उनकी पहचान की जा रही 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...