Hazaribagh

ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुल्ताना पंचायत में पुलिस-प्रशासन की मॉक ड्रिल, बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग (कटकमदाग):
आगामी पर्व ईद मिलादुन्नबी को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना पंचायत में शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शांति-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अफवाह या बहकावे में आकर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होना युवाओं के भविष्य के लिए घातक हो सकता है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि पर्व-त्योहार शांति और सौहार्द्र के माहौल में मनाया जाए।

अंचल अधिकारी सत्येन्द्र पासवान ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन का मकसद किसी तरह की गड़बड़ी रोकना और लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें और अपने करियर को दांव पर न लगाएं।

इस मौके पर अंचल इंस्पेक्टर शाहीद रज़ा, कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, जिला प्रशासन की ओर से जीतन राम, सुल्ताना पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अख्तर नूरी, मुमताज अंसारी, संजय कुमार साहू, विनोद कुमार, मोनू पांडेय, वार्ड पार्षद सलीम अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...