Jharkhand

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से मोहर्रम का त्यौहार सफलतापूर्वक संपन्न

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग मंडई कर्बला में देर रात्रि तक मोहर्रम का जुलूस समापन शांति और सौहार्द के साथ किया गया। हर साल की भांति इस साल भी काफी आकर्षक का केंद्र रहा मंडई कर्बला जैसे कि पूरा हजारीबाग शहर ही उठकर यहां आ गया हो क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या महिलाएं सभी ने जमकर मंडई कर्बला के पास लगे मेले का आनंद उठाया इस मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हर संभव प्रयास कर त्याग व बलिदान का त्यौहार मुहर्रम को आपसी एकता, शांति, तथा साम्प्रदायिक सौहार्द वातावरण में संपन्न कराये जाने की अहम भूमिका रही।

मौके पर सदर एसडीपीओ शिवाशीष कुमार ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। सभी ने अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाकर ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग किया। सीडीपीओ ने आगे भी सभी से ऐसा सहयोग बनाने की अपील की। और कहा कि हमारा शहर भाईचारे का शहर है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब एक है। मिलजुलकर यहां त्योहार मनाया जाता है।

वहीं मौके पर उपस्थित लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रशासन चौकस रही जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहे। त्याग व बलिदान का त्यौहार मुहर्रम के सफल आयोजन पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन शांति समिति के सदस्य, पदाधिकारी तथा समाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति भी थाना प्रभारी ने आभार व्यक्त किया। मौके पर मंडई कप्तान एकबाल हुसैन, हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अभिभावक इम्तियाज हसन उर्फ विक्की, भूतपूर्व मुखिया मंडई मोहिउद्दीन, पुलिस निरीक्षक विक्की ठाकुर, झामुमो के सरफराज अहमद, वार्ड पार्षद टिंकू खान सहित दर्जनों पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधिगण प्रबुद्धजन मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...