झारखंड
कोल्हान और संताल के रास्ते होगी एंट्री; आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट
झारखंड में इस साल अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक ऐसा मानसून के समय से पूर्व आने की वजह से हो पाएगा।
राज्य में मानसून का प्रवेश 3 से 5 जून के बीच होने के पूरे आसार हैं। यही वजह है कि प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधियां शुरू हो गई है।
लगभग हर दिन पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। शनिवार को भी लगभग पूरे प्रदेश में रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।
शनिवार देर रात राजधानी रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद में बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी आई है। लोगों को राहत भी मिल रही है।
Leave a comment