Hazaribagh

50 से अधिक जुलूस समितियों को मिला सम्मान – झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद ने कहा,”सादगी और अदब बनाए रखना सबसे बड़ी इबादत”

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजारीबाग शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी ने शहर को एकता, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद ने 50 से अधिक जुलूस समितियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सरफ़राज़ अहमद ने विभिन्न कमेटियों को मोमेंटो प्रदान कर उनकी हौसला-अफ़ज़ाई की और कहा—
“ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सिर्फ़ खुशी का इजहार नहीं, बल्कि अमन, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसमें सादगी और अनुशासन बनाए रखना सबसे बड़ी इबादत है।”

उन्होंने आगे कहा कि हर साल हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ के जन्मदिन पर निकलने वाला यह जुलूस समाज को सकारात्मक पैग़ाम देता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल पेश करता है।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय कमेटियों के प्रतिनिधियों ने झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना और मजबूत होती है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद के साथ केन्द्रीय सदस्य विकाश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मो. कौसर, तथा कार्यकर्ता मो. परवेज, मो. कुर्बान सर, गुलाम वारिश, मो. एजाज, आदिल खान, मो. आजाद, मो. अजीम, एहतेशाम, शमशेर सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...