BiharBreakingCrime

माँ गई दूध रखने अन्दर तभी बाहर 4 साल की बेटी को मारा गोली

Share
Share
Khabar365news

पटना | बिहार में अपराध चरम पर है। अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बड़े आराम से सुरक्षित भाग निकल रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक चार साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरवाजे पर खड़ी थी बच्ची जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रामजयपाल नगर के अर्पण मृतक बच्ची की पहचान रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के पटेल नगर रोड नंबर 4 निवासी एमआर हरिओम कुमार की चार वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अनुष्का दरवाजे पर खड़ी थी तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल बच्ची को इलाज के लिए शास्त्री नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही police मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में जुटी पुलिस मृतका के पिता हरिओम कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। Police मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल बच्ची की हत्या का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने बताया कि वह एमआर का कार्य करते है और रामजयपाल नगर रोड नंबर 4 में मनोज सिंह के मकान में किरायेदार के रूप में रहते है। उन्होंने बताया किGMS से अपना कार्य खत्म कर घर लौटा तो उनके हाथ में दूध का पैकेट था। घर पहुंचने पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो बेटी अनुष्का भी मौजूद थी। वह दूध का पैकेट पत्नी को पकड़ाकर बाइक अंदर रखने लगे। पत्नी भी दूध रखने अंदर चला गई, लेकिन बेटी अनुष्का बाहर ही रह गई। तभी गोली चलने की तेज आवाज आई। वह और उनकी पत्नी बाहर गए तो देखा की बेटी खून से लथपथ पड़ी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...