Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने बजट पर प्रेस को किया संबोधित

Share
Share
Khabar365news

अमृत काल का बजट आत्मनिर्भर भारत का संकल्प करेगा पूरा: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2023 को लोकसभा में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। अमृत काल के इस बजट की देश भर में सराहना की जा रही है।

हम सभी अवगत हैं कि माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी देश के जाने-माने वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों में से एक हैं। वे देश भर के मीडिया चैनलों पर जनता को बजट सरल रूप में समझा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज हज़ारीबाग व रामगढ़ के प्रेसबंधुओं को बजट पर प्रेसवर्ता के माध्यम से संबोधित किया। साथ ही उनके विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि अमृत काल का बजट बेहद दूरदर्शी और संतुलित है। देश के सभी हितधारक इसकी प्रशंसा व सराहना कर रहे हैं। भारत आज विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी सरकार जो बजट लायी है, उसकी विश्व में सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने बजट के 5 मुख्य बिंदु विस्तार से बताये। अर्थव्यवस्था की स्थिरता, टैक्स में छूट, निवेश को बढ़ावा, हरित विकास और सहकारी क्षेत्रों को प्रोत्साहन। साथ ही रोज़गार व महंगाई के विषय पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, इसलिए भारत में भी तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए राष्ट्रीय बैंक ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं। इस समय विश्व भर में बड़ी अस्थिरता है, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने परिस्थितियों को बड़ी ही कुशलता से संभाला है। इस बजट में टैक्स रिबेट को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख कर मध्यम वर्ग को बड़ी रहत दी गयी है। इससे लोगों को काफी बचत होने वाली है। इस बजट में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है। कैपिटल एक्सपेंडिचर में 33% की वृद्धि कर उसे ₹10 लाख करोड़ किया गया है। इससे रोज़गार व उत्पादन में वृद्धि होगी। मोदी सरकार हरित विकास पर खासा ध्यान दे रही है। भारत अगले 30-40 वर्षों में कोयले का उपयोग कम कर देगा। इसलिए इस बजट में पर्यावरण के प्रति हरित विकास के लिए ₹19,700 करोड़ के हाइड्रोजन अभियान शुरू करने की घोषणा की गयी है। यह जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के प्रति गहनता से काम करने के लक्ष्य में उठाए जा रहे कदमों में से एक है। मोदी सरकार की सोच हर किसी को बेहतर साधन देने की है। सहकारी क्षेत्रों को भरपूर सहयोग व प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज, ऋण व बीज समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी सरकार देश भर में निवेश को बढ़ावा दे रही है। देश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, हवाईअड्डे व अन्य परियोजनाओं का विस्तार किया जायेगा, जिससे बड़ी संख्या में रोज़गार का सृजन होगा। केंद्र सरकार की कुशल नीतियों के परिणामस्वरूप आज देश में महंगाई नियंत्रण में है। जो महंगाई दर पहले 6 से 7 प्रतिशत थी, वो अब 5 प्रतिशत की ओर बढ़ रही है। सरकार जितना निवेश करेगी, हमारी उत्पादन क्षमता उतना ही बढ़ेगी। देश ज्यादा उत्पादन करेगा तो महंगाई दर पर और नियंत्रण आएगा। आज विश्व के बड़े देशों में महंगाई दर 8 से 10 प्रतिशत है, वही भारत में महंगाई नियंत्रित है। यह सही नीतियों वाली विकासोन्मुख सरकार को दर्शाता है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय वित्त मंत्री जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अमृत काल का बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दूरदर्शी बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका प्रयास के जरिए जनभागीदारी के साथ देश के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट युवाओं, किसानों व महिलाओं समेत हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। साथ ही यह आने वाले वर्षों में न्यू इंडिया के निर्माण को विस्तार और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को गति देगा। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को हासिल करने हेतु हर प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए मैं हज़ारीबाग व रामगढ़ वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी व वित्त मंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ।

यह हम सभी हज़ारीबाग लोकसभा वासियों के लिए बेहद गौरव व ख़ुशी की बात है कि भाजपा ने श्री जयंत सिन्हा जी को देश भर में कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को बजट सरलता से समझाने की ज़िम्मेदारी दी है। वे शनिवार को पुणे, महाराष्ट्र में और रविवार को सूरत, गुजरात में बजट पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...