Home Jharkhand सांसद जयंत सिन्हा ने मुंबई में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठकों की अध्यक्षता
Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने मुंबई में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठकों की अध्यक्षता

Share
Share

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा मुंबई में समिति के अध्ययन दौरे पर हैं। यह दौरा 17 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक मुंबई और 21 अगस्त 2023 में चेन्नई में दो चरणों का है। इस दौरान आयकर विभाग, विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों व अन्य हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की जा रही हैं।

इन बैठकों में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष समेत एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी। इस दौरान दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता संचालन व बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा हुई। सांसद जयंत सिन्हा ने अधिकारियों को जनसुविधा को बढ़ावा देते हुए कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद जयंत सिन्हा ने मुंबई जोन के आयकर विभाग के प्रमुख मुख्य आयुक्तों के साथ औपचारिक बैठक की। इस बैठक में आयकर विभाग के समग्र प्रदर्शन व कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए। सांसद जयंत सिन्हा ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष के साथ पूंजी बाजार से संबंधित विनियामक मुद्दों पर भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही सांसद जयंत सिन्हा ने एलआईसी के अध्यक्ष समेत नेशनल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ओरिएण्टल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड व जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया बीमा कंपनियों के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों के साथ बीमा क्षेत्र के प्रदर्शन और विनियमन को लेकर विस्तृत बैठक की। लोगों की सुविधाओं के अनुरूप नियमों का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

सांसद जयंत सिन्हा ने समिति के सदस्यों के साथ आरबीआई मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ आरबीआई की नियामक और परिचालन क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। तीन दिन लगातार चलने वाली इन महत्वपूर्ण बैठकों में जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए अनेक निर्णय लिए गए।

मुंबई में 19 अगस्त को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठकों का पहला चरण समाप्त हुआ। सांसद जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में अब 21 अगस्त को चेन्नई में महत्त्वपूर्ण बैठकें की जायेंगी। इस दौरान मद्रास चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ भारत के सतत विकास हेतु निवेश की आवश्यकताओं पर बैठक होगी। साथ ही कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक व यूको बैंक के प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्यकारी अधिकारयों के साथ बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

सांसद जयंत सिन्हा देश भर में समय-समय पर वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठकों का अध्ययन दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन की समीक्षा करते रहते हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में बैंकिंग व बीमा समेत हर क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इन महत्वपूर्ण बैठकों में अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु अपने सभी सहकर्मियों और अन्य प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...