Home Jharkhand सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ व बड़कागांव में किया जनसंवाद
Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ व बड़कागांव में किया जनसंवाद

Share
Share

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देकर बनाएंगे आत्मनिर्भर भारत

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 9 नवंबर को रामगढ़ व 10 नवंबर को बड़कागांव में जनसंवाद किया। उन्होंने रामगढ़ की मांडू विधानसभा के आरा मंडल की सारूबेड़ा, सोनडीहा, चैनपुर, बड़गांव, बड़कीबांध नावाडीह व नावाडीह पंचायत और बड़कागांव की चंदौल, महुँगाईकला, हरली, ग्राम महुदी व कांडतारी पंचायत में जनसंवाद किया।

जयंत सिन्हा ने इस दौरान जनसमस्याओं के निवारण और आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस व दीपावली समेत आगामी त्योहारों की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर उन्होंने जनता से स्थानीय उत्पादों को खरीदकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील की।

जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर लोग बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जनता के मन में अपार स्नेह और अटूट विश्वास है। जब लोगों को विकास कार्यों के बारे में बताता हूं तो उनसे ‘मोदी है तो मुमकिन है’ सुनकर अत्यंत प्रसन्नता होती है।

इसके उपरान्त जयंत सिन्हा ने बाजार पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात और धनतेरस व दीपावली के लिए स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी की। जयंत सिन्हा ने कहा कि मुझे यह देखकर बेहद ख़ुशी हो रही है कि त्योहारों के मौसम में बाज़ार सजे हुए हैं और लोग बड़ी संख्या में स्थानीय उत्पाद खरीद रहे हैं। मोदी जी ने लोकल फॉर वोकल का आह्वान किया है और हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत देशवासी बढ़चढ़कर इसे बढ़ावा दे रहे हैं। यह मोदी सरकार का ही कमाल है कि आज हर छोटा-बड़ा भुगतान कुछ ही सेकंडों में यूपीआई के माध्यम से हो रहा है। सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग इसका आसानी से उपयोग कर रहे हैं। यह डिजिटल इंडिया का सशक्त उदाहरण है।

जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं अक्सर देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देता रहता हूँ। हमारी स्थानीय कला सोहराई से बने पट्टे, शॉल व जैकेट इत्यादि पहनता हूँ। स्थानीय कला और विक्रेताओं को बढ़ावा देना हर नागरिक की नैतिक ज़िम्मेदारी है। हमें साथ मिलकर आत्मनिर्भर भारत बनाना है। क्षेत्रवासियों से संवाद व मुलाकात कर मुझे बहुत अच्छा लगा। माँ लक्ष्मी हर क्षेत्रवासी का जीवन सुख व समृद्धि से परिपूर्ण बनाये रखें, मेरी यही प्रार्थना है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...