Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की रामनवमी अपने पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी स्थाई संसदीय समिति जयंत सिन्हा जी ने कल देर रात महा रामनवमी के अवसर पर हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा सिर्फ हजारीबाग में लगाए गए मुगलिया फरमान के विरुद्ध बड़ा अखाड़ा के प्रांगण में धरना दे रहे धर्म प्रेमी ई. अमन कुमार तथा उनके साथ धरना दे रहे लोगों से मिलकर उनकी जायज मांग का उन्हे अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की रामनवमी अपने पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा,झारखंड में विशेष कर हजारीबाग में जिस तरह से रामनवमी महा पर्व मनाया जाता है उसमें किसी भी तरह की बाधा हम सबको मंजूर नहीं है। डीजे बजाने पर जो रोक, पारम्परिक हथियार लेकर जो सरकार ने लगाई है वह नाजायज है। इस तुगलकी फरमान के खिलाफ हर स्तर तक जाकर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव , सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, महंत विजया नंद दास, विवेक बरियार,राज कुमार अधिवक्ता, बिनोद कुमार बिगन,हिमांशु कुमार, आशीष सिंह,कृष्ण कुमार सिन्हा,सुमन सिन्हा,तलत शब्बीर, प्रियम्बदा, सन्नी सिंह, सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...