झारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में क्रिकेट मैच में बैटिंग के दौरान सांसद मनीष जायसवाल घायल, बॉल लगने से नाक में आई चोट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के कटकम दाग प्रखंड में आयोजित आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक अप्रत्याशित हादसा हो गया। मैदान में मौजूद हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल को अचानक एक क्रिकेट बॉल आकर नाक पर लग गई, जिससे वह घायल हो गए। दरअसल मनीष जायसवाल 7 दिनों से चल रहे क्रिकेट मैच के फाइनल में पहुंचे थे, इसी दौरान यह घटना घटी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बॉल तेजी से आई और सीधी जाकर सांसद की नाक पर लगी। इसके बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ समय निगरानी में रखा जाएगा।

इस हादसे के बाद टूर्नामेंट में कुछ समय के लिए खेल रोका गया। स्थानीय लोग और समर्थक अस्पताल पहुंचकर सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी लेते नजर आए। फिलहाल सांसद मनीष जायसवाल की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...