JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल, मृतक श्रमिक प्रभु महतो परिवार के साथ खड़ा है।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु
कल सुबह 7 जून प्रातः एक अत्यंत दुःखद घटना में पीवीयूएनएल परिसर स्थित बिरसा मुंडा आवासीय क्षेत्र के कार्यरत यूनिक ट्रेडिंग कंपनी के श्रमिक प्रभु कुमार महतो का निधन हो गया। घटना सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास हुई जब महतो जो डीजी सेट की देख रेख करते थे वही मौजूद रशियन हॉस्टल परिसर स्थित जामुन के पेड़ से फल तोड़ते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें ब्लॉक हॉस्पिटल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, उन्हें ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

पीवीयूएनएल प्रबंधन, बड़कागांव माननीय विधायक, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, मृतक के परिजनों एवम एजेंसी के बीच चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि मृतक की पत्नी को श्रम कानूनों के अंतर्गत उपलब्ध लाभ जैसे PMJJBY, PMSBY, PF, EPS-95, ESI, EDLI आदि एजेंसी द्वारा दिलाए जाएंगे। इसके अलवा एजेंसी के द्वारा मृतक के पुत्र को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर संविदा के आधार पर मेंटेनेंस कांट्रैक्ट में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, मानवता के आधार पर यूनिक ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ₹7 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पीवीयूएनएल इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...