Hazaribagh

हजारीबाग में वज्रपात का कहर, धनरोपनी कर रही महिला की मौत, सांसद ने जताया शोक

Share
Share
Khabar365news

कटकमदाग

मानसून के इस मौसम में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत कुसुंभा में एक दुखद घटना सामने आई। जहां धनरोपनी कर रही एक लगभग 35 वर्षीय महिला सुनीता देवी की वज्रपात से मौत हो गई ।

मृतका की पहचान हजारीबाग सदर प्रखंड के ग्राम मंडई निवासी भोला यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने मायके कुसुंभा आई हुई थीं और अपने भाई और बड़ी भाभी के साथ पाण्डेय पगार के पास खेत में धान रोप रही थीं। अचानक शाम को कुदरत का कहर बरसा और बिजली गिरने से उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। गनीमत रही कि उनकी भाभी, जो उनके साथ ही धान रोप रही थीं वह पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही हैं।
घटना के बाद मृतका के भाई और भाभी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें उठाकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांसद मनीष जायसवाल ने जताया गहरा शोक

इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने तत्काल अपने लोकसभा मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को अस्पताल भेजा। जिन्होंने यहां पहुंचकर तत्काल मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस घटना पर मिलने वाली मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने में हरसंभव सहयोग का वादा किया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खेतों में काम करते समय बारिश और गरज के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यदि आप खेतों में या खुले में काम कर रहे हों और मौसम खराब होने की आशंका हो, तो तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में खड़े होने से बचें। थोड़ी सी सावधानी आपकी जान बचा सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...