Hazaribagh

स्वास्थ्य के क्षेत्र में जयंत सिन्हा की एक और बड़ी सौगात; डेमोटांड में सिन्हा हेल्थ इंस्टीट्यूट का भूमिपूजन हुआ संपन्न

Share
Share
Khabar365news

झारखण्ड वासियों को देंगे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ: जयंत सिन्हा

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने डेमोटांड में ‘सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए 22 जुलाई को इस इंस्टिट्यूट का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न किया गया। इस सुअवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस संस्थान की बिल्डिंग अगले 6 से 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही यहां मेडिकल उपकरण भी स्थापित कर दिए जाएंगे।

जयंत सिन्हा द्वारा स्थापित किया जा रहा सिन्हा हेल्थ इंस्टीट्यूट एक गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका लक्ष्य झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। झारखंड जयंत सिन्हा की जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। इसलिए वे सदैव ही सेवा भाव से राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए कार्यरत रहते हैं। उनके द्वारा स्थापित किया जा रहा यह संस्थान प्रतिबद्धता, करुणा, समानता और सेवा के मूल्यों से प्रेरित होकर जनता के कल्याण के लिए कार्य करेगा। डेमोटांड में स्थापित किये जा रहे इस संस्थान में जनता को एमआरआई, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे, सिटी स्कैन, ओपीडी और मेडिकल शॉप जैसी विभिन्न उच्चस्तरीय सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

जयंत सिन्हा का प्रयास अगले 6 महीनों में यहाँ एमआरआई मशीनों को स्थापित करना है। वर्तमान में झारखंड में एमआरआई मशीनें काफी कम संख्या में हैं, जिससे मरीजों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन मशीनों के आने से लोगों को एमआरआई जैसी सुविधाओं के लिए रांची और झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को हज़ारीबाग में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जयंत सिन्हा इस संस्थान में मरीज़ों को आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना से जोड़ेंगे ताकि उन्हें निशुल्क इलाज़ का लाभ मिले। इस संस्थान के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एस. के. सिन्हा होंगे। साथ ही इस संस्थान से विश्वस्तरीय चिकित्सक जुड़ें हैं, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन में मरीज़ों को चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी। सिन्हा हेल्थ इंस्टीटुए को महाजन इमेजिंग और लैब्स जैसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय संस्थान से तकनीकी सहायता मिल रही है।

जयंत सिन्हा ने लोगों को त्वरित सुविधा देने के लिए सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट की वेबसाइट भी तैयार करवाई है, जिसके माध्यम से मरीज़ ऑनलाइन टेस्ट इत्यादि की बुकिंग के साथ ही अपनी रिपोर्ट भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। यह झारखंड का ऐसा पहला और अनोखा स्वास्थ्य संस्थान होगा, जहाँ मिनटों में लोगों को विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएँ मिल पाएंगी। जयंत सिन्हा ने सदैव ही जनता को स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में सौगातें दी हैं। हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को उन्होंने ही अपने प्रयासों से धरातल पर उतारा था, जिसका लाभ आज हज़ारीबाग समेत आसपास के अन्य ज़िलों के लोगों को मिल रहा है।

इस सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि मेरा हमेशा यही प्रयास रहता है कि झारखंड की जनता को हर विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करवा पाऊं। सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट भी जनसेवा के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। हम जानते हैं कि झारखण्ड स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में आज भी काफी पीछे है। हमारे लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं तक बड़ी मुश्किल से मिल पा रही हैं। मरीज़ों को हर छोटे बड़े इलाज के लिए रांची या झारखंड से बाहर जाना पड़ता है। इसलिए हम सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट के माध्यम से मरीज़ों को विश्वस्तरीय और आधुनिक इलाज़ मुहैया करवाने का प्रयास करेंगे। भूमिपूजन संपन्न होने के साथ ही तेजी से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा और बहुत जल्द ही यहाँ लोगों को सुविधाएँ मिलना शुरू हो जाएँगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह गैर-लाभकारी संस्थान झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...