BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MS धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू

Share
Share
Khabar365news

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में झारखंड सरकार और एमएस धोनी के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दो दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी औऱ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई थी, जिसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। झारखंड टूरिज्म के प्रचार-प्रसार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एमएस धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर धोनी ने सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

ऐसे में उनके झारखंड पर्यटन से जुड़ने से राज्य की ब्रांड वैल्यू को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता के जरिए झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल, जलप्रपात, पहाड़, वन क्षेत्र और आदिवासी संस्कृति को व्यापक पहचान मिलेगी। पर्यटन विभाग की योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एमएस धोनी के साथ वीडियो शूटिंग कराई जाएगी। इन वीडियो को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और विभिन्न प्रचार अभियानों के माध्यम से देश और विदेश में प्रसारित किया जाएगा। इससे झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। महेंद्र सिंह धोनी रांची के निवासी हैं, ऐसे में उनका झारखंड पर्यटन का चेहरा बनना राज्य के लोगों के लिए भी गर्व की बात होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...