Jharkhand

बड़ा शिव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का दूसरा दिन: मुन्ना सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ की प्रार्थना

Share
Share
Khabar365news

10 जुलाई, 2024 हजारीबाग: आज बड़ा शिव मंदिर, ओकनी में भव्य महा श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। इस पवित्र अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह भी उपस्थिति रहे, और श्रद्धालुओं के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मुन्ना सिंह के आगमन पर सभी श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सामूहिक रूप से सबसे मुलाकात की। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र का वातावरण और भी पावन बना दिया है। कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा में लीन दिखे, और शतचंडी महायज्ञ की महत्वता का गुणगान करते नज़र आए।

मुन्ना जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं सभी श्रद्धालुओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस पवित्र महायज्ञ में भाग लिया और हमारे धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है, और इस यज्ञ के माध्यम से मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हजारीबाग में सुख समृद्धि बनी रहे और हम सब पर भोले बाबा की कृपा हो।”

इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों में विश्वनार्य विश्वकर्मा, केशर कुमार सिन्हा, अमित स्नेही, इंद्रदेव विश्वकर्मा, बबलू वर्मा, विशाल वर्मा, रिषभ वर्मा, अंकु विश्वकर्मा, जुगनू विश्वकर्मा, राज कुमार विश्वकर्मा, रितिक विश्वकर्मा, रिषु विश्वकर्मा, अंकित कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, वैभव सिन्हा, गुड्डू चौपड़ा, रौशन साव और सुनील कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो की पुण्य तिथि मनाई गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को ग्राम कटिया बस्ती पंचायत...

JharkhandLohardaga

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रयास से किस्को बाला टोली गाँव में लगा बिजली ट्रांसफार्म

Khabar365newsविधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा किया जा रहा जनसमस्याओं का समाधान।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जिला प्रशासन करेगा नक्सली प्रशांत बोस की अंत्येष्टि, पत्नी ने जेल से लिखी चिट्ठी

Khabar365newsएक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के पोलित...