देशबिहार

फीस और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए मर्डर हो गया

Share
Share
Khabar365news

मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को अपनी बेटी की फीस वापसी और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगना महंगा पड़ गया. स्कूल प्रशासन से बहस के बाद किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एजेंसी के अनुसार, यह घटना परभणी जिले के पूरना तहसील के जीरो फाटा इलाके की है. यहां 42 वर्षीय किसान जगन्नाथ हेंगड़े अपनी बेटी की स्कूल फीस वापस लेने और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर एक रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात स्कूल संचालक और उसकी पत्नी से हुई, जो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी बताई जा रही हैं.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेंगड़े की स्कूल संचालक दंपती से फीस के बकाया भुगतान को लेकर तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर किसान की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और हेंगड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पूरना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक किसान बार-बार फीस वापसी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर स्कूल प्रशासन नाराज था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका में 3 साल की मासूम की अपहरण, स्कूल के पास से मिला शव

Khabar365newsबिहार स्थित बांका जिला के जिलेबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन साल की...