
जमुई | जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की मामला प्रकाश में आया है।मृतक महिला की पहचान नीलम देवी उम्र 45 बर्ष पति कपिलदेव यादव के रूप में हुए है।घटना के बारे में मृतका के भतीजा अरविंद कुमार यादव ने बताया की दो वर्षों से दूसरे पक्ष के उमेश यादव, अरुण यादव, सुधीर यादव, रूपेश से 6 एकड़ जमीन को लेकर 3 साल से बिबाद चली आ रहा थी।गुरुवार को जमीन का सर्वे किया जा रहा था।उसी दौरान दो पक्षों के बीच के बीच जमीन नापी को लेकर झड़प हो गया।तभी महिला को घर में अकेला पाकर उमेश यादव, अरुण यादव, सुधीर यादव, रूपेश यादव, निरंजन यादव, प्रेम यादव, रामदेव यादव, सचिन यादव, नीतीश ने गला दबाकर हत्या कर दिया।इस घटना की सूचना परिजनों ने बरहट थाना की पुलिस दिया।सूचना मिलते ही एसआई अनुप कुमार, विनय कुमार,एएसआई बिगन मुंडा मौके पर पुलिस पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी।
Leave a comment