Bihar

आधी रात प्रेमिका से मिल रहा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी

Share
Share
Khabar365news


जमुई: एक प्रेमी को आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करा दी। मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव की है। रात में मोबाइल की रोशनी में शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि ककनचौर गांव की रहने वाली पूजा कुमारी नामक युवती अपने ननिहाल कर्रा गांव आई थी। इसी बीच गुरुवार की रात्रि उसका प्रेमी हरलावर निवासी मिट्ठू यादव का पुत्र रंजन कुमार पूजा से मिलने कर्रा गांव पहुंच गया। जहां ग्रामीणों ने दोनों को चोरी छुपे मिलते पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पास के ही पाटेश्वरनाथ मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार कई माह से पूजा और रंजन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के 12 बजे दोनों को एक साथ देख गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान रंजन भागने की कोशिश किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सुबह तीन बजे के आसपास दोनों की शादी करा दी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बिहार में ‘पुलिस दीदी’ तैनात

Khabar365newsपटना। बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

बांकीपुर के 11 मोहल्लों में नई सड़क-नालियां बनेंगी,

Khabar365newsपटना। बांकीपुर क्षेत्र के 11 मोहल्लों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन बोगियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी,

Khabar365newsसहरसा। बिहार के सहरसा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत तीन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...