Jharkhand

नगड़ी डबल मर्डर केस : आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

Share
Share
Khabar365news

रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में मंगलवार की रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये हैं और बुधवार की सुबह नगड़ी में सड़क जाम कर दी है. वे घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस वहीं दूसरी तरफ एसएसपी चंदन सिन्हा ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया है. इस हत्याकांड को लेकर रांची पुलिस की टीम आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जमीन विवाद से लेकर आपसी रंजिश तक हर एंगल से मामले की

मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अपराधियों ने मारी थी गोली गौरतलब है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने बीती रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों कतरपा गांव के ही थे. उनकी पहचान बुधराम मुंडा (32 वर्षीय) और भतीजा मनोज मुंडा (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे थे. तभी बाइक से आये अपराधियों ने दोनों के पेट में गोली मार दी. उनके साथ एक अन्य युवक भी चल रहा था. लेकिन वह बच गया. उक्त युवक ने बाइक को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन अपराधी वहां से भागने में कामयाब हो गये थे. हालांकि उसका नंबर प्लेट उसके हाथ में आ गया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...