Hazaribagh

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के नाम पर मार्ग का नामकरण

Share
Share
Khabar365news

शहीद कैप्टन करमजीत बक्शी अमर रहे के नारों से गूंजायमान हुआ शहर

हजारीबाग -15 जून 2025 के जुलू पार्क से पीटीसी चौक तक के महत्वपूर्ण पथ को अब “शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी मार्ग” के नाम से जाना जाएगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आज रविवार को आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के खेलकूद, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

यह नामकरण देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए हजारीबाग के लाल, भारतीय सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को श्रद्धांजलि स्वरूप किया गया। शहीद करमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान बहुत ही कम उम्र की आयु में देश के लिए शहीद हो गए थे। वे हजारीबाग के जुलु पार्क क्षेत्र के निवासी थे। शहीद की माता का नाम नीलू बक्शी व पिता अजिंनदर सिंह बक्शी है।

इस अवसर जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, समाजसेवी मुन्ना सिंह, कमल नयन सिंह, झामुमो के विकास राणा , रमेश सिंह, इफ्तेखार अहमद,जानकी यादव ,प्रणव बर्मा ,स.तनवीर सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह सचिव देवेन्द्र सिंह बग्गा
स. मंजीत सिंह कंवलजीत सिंह, जिला प्रशासन, नगर निगम के पदाधिकारी गण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे । मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह मार्ग अब प्रतिदिन नागरिकों को राष्ट्र के लिए बलिदान की प्रेरणा देगा और शहीद करमजीत सिंह की वीरता को अमर बनाए रखे।
मौके पर मौजूद लोगों के जय हिंद जय भारत- जय हिंद की सेना के नारें लगाए गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...