BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बिहार में NDA आगे, घाटशिला में JMM लीड दोनों दलों में खुशी

Share
Share
Khabar365news

आज बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, वहीं झारखंड की घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का परिणाम भी आज ही घोषित होगा। दोनों राज्यों के राजनीतिक माहौल में उत्साह चरम पर है। बिहार से मिल रहे शुरुआती रुझानों ने जहां एनडीए समर्थकों में जोश भर दिया है, वहीं घाटशिला से आई ताज़ा जानकारी झामुमो खेमे के चेहरे खिलाने वाली है। बिहार में शुरुआती रुझानों के अनुसार एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में झारखंड की बीजेपी भी उत्साहित है और आज जश्न का माहौल बनने की उम्मीद है। दूसरी ओर, घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे झामुमो समर्थकों में भी उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। झारखंड बीजेपी बिहार की जीत पर झूम सकती है, जबकि झामुमो घाटशिला में बढ़त पर ढोल-नगाड़े बजा सकता है। दोनों दलों के लिए आज का दिन बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों वाला साबित हो सकता है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...