JharkhandRanchi

रांची में बनेगा नया ‘आरएमसीएच’ मेडिकल कॉलेज

Share
Share
Khabar365news

ढाई साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य, राज्य सरकार ने दी लगभग 11 अरब रुपये की स्वीकृति

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ता लाने के लिए राज्य सरकार ने बेहतरीन पहल करते हुए 11 अरब रुपये के लागत से नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को मंजूरी दी है यह कॉलेज कांके के रिनपास के पास करीब 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स के अलावा एक और मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. जिसका नाम होगा रांची मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आरएमसीएच). स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ता लाने के लिए राज्य सरकार ने बेहतरीन पहल करते हुए 11 अरब रूपये के लागत से नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को मंजूरी दी है यह कॉलेज कांके के रिनपास के पास करीब 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. वहीं इसके नाम रिम्स के पुराने नाम से मेल खा रहा है.

ढाई साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

निर्माण कार्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 10.74 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह कॉलेज नेशनल मेडिकल काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनेगा और इसका निर्माण कार्य ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य है.

आरएमसीएच बनने से रिम्स का दबाव होगा कम

राज्य सरकार ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की थी. माना जा रहा रांची मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा. आरएमसीएच में हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर लगभग 3.44 अरब रुपये खर्च होंगे.

हॉस्पिटल ब्लॉक के अलावे क्या-क्या बनेंगे?

हॉस्पिटल ब्लॉक के अलावे एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी, डायग्नोस्टिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस और स्टूडेंट्स व नर्सों के लिए 5 हॉस्टल बनाए जाएंगे. साथ ही प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवास भी बनेंगे. मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक धर्मशाला का भी निर्माण होगा.

2 चरणों में किया जायेगा निर्माण कार्य

आरएमसीएच का निर्माण 2 चरणों में होगा. पहले चरण में मेडिकल कॉलेज और दूसरे चरण में हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा. निर्माण प्रक्रिया झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी. जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और सभी काम नियमानुसार पूरे किए जाएंगे निर्माण लागत में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं मानी जाएगी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

आज तय होगा धनबाद का मेयर कौन, सस्पेंस में बीती पूरी रात

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात...