GUMLAJharkhand

बॉक्साइट ट्रकों को परमिट नहीं मिलने की स्थिति में होगा जोरदार आंदोलन -ट्रक आँनर एसोसिएशन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन एवं झारखंड ट्रक आँनर एसोसिएशन विमरला का एक प्रतिनिधिमंडल आज लोहरदगा जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सुधीर प्रकाश एवं मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) गौतम कुमार से मिला एवं मांग पत्र सौँपा ,मांग पत्र सौंपते हुए एसोसिएशन ने यह कहा है कि प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार रांची के द्वारा 15 वर्षों से पुराने व्यावसायिक वाहनों को रोड परमिट नहीं दिया जा रहा है जबकि उन्हें वाहनों से रोड टैक्स वसूला जा रहा है और परमिट रोके जाने का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा इसलिए एसोसिएशन ने जिला परिवहन पदाधिकारी से आग्रह किया है कि किस कारण से परमिट रोके गए हैं हमें अवगत कराया जाए क्योंकि लोहरदगा गुमला लातेहार गरीब आदिवासी बहुत क्षेत्र है और ट्रक यहां की लाइफ लाइन है और यहां की व्यवसाय की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है और एक ओर परिवहन विभाग परमिट नहीं दे रहा है और दूसरी ओर विभाग कंपनी को दबाव डालकर गरीब मालिकों को तंग करा रहा है और एक ओर परमिट नहीं दे रहे हैं और कहा जा रहा है की पुरानी गाड़ियों का री रजिस्ट्रेशन कराईए, जबकि लोहरदगा में री रजिस्ट्रेशन भी पुराने व्यावसायिक वाहनों का नहीं किया जा रहा है और उन्ही वाहनों को रोक कर फाइन भी लिया जा रहा है, क्या यह न्याय संगत है ?इसलिए एसोसिएशन ने अधिकारियों से मांग की है कि नियमानुसार शीघ्र परमिट निर्गत करने की कृपा करें ,परमिट नहीं मिलने की स्थिति में जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी एवं न्यायालय की शरण में भी जाया जाएगा. आज के इस प्रतिनिधि मंडल में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, उपाध्यक्ष अभय सिंह ,मोहम्मद गुड्डू ,मोहम्मद बबलू, आफताब आलम गुड्डू राजेश शर्मा एवं झारखंड ट्रक ओनर एसोसिएशन विमरला के सचिव रहमान अंसारी सहसचिव अजमल कुरैशी नीरज कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...