बिहारब्रेकिंग

बिहार में इन छह नए छोटे हवाईअड्डों को मंजूरी, नीतीश कैबिनेट ने 20 अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुल 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। यह बैठक राजधानी पटना स्थित पुराने सचिवालय भवन में हुई, जिसमें कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद थे। बैठक में कई अहम फैसलों पर सहमति बनी।

सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक है मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटे हवाईअड्डों के निर्माण को हरी झंडी देना। इन एयरपोर्ट्स को उड़ान योजना के तहत विकसित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नई दिल्ली और बिहार सरकार के बीच समझौता किया गया है।

प्रत्येक हवाईअड्डे के निर्माण पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फैसले से राज्य के आंतरिक संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने दलहन और तिलहन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर भी सहमति दी है। वहीं, पटना के प्रतिष्ठित होटल पाटलिपुत्र अशोक के स्थान पर अब एक फाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसके लिए एक निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है।


 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...