बिहारब्रेकिंग

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने सर्विस गन से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के सिवान जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। असाव थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजकुमार गोंड के रूप में हुई है, जो दरौली थाना क्षेत्र के निवासी थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार गोंड सोमवार को किसी कारण ड्यूटी पर नहीं गए थे। रात में वह थाने के गार्ड रूम में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस बंदूक से खुद को गोली मार ली। जब सुबह पुलिसकर्मियों ने गार्ड रूम में उनका शव देखा, तब इस घटना का खुलासा हुआ। 

घटना की खबर मिलते ही परिजनों और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पत्नी गहरे सदमे में है। घटनास्थल पर एसडीपीओ गौरी कुमारी भी पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी घटना की तहकीकात नहीं होगी, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 10 दिवसीय आदिवासी जागरूकता कार्यशाला शुरू

Khabar365newsजामताड़ा जिले में आदिवासी समाज को नशा मुक्ति की राह पर ले...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : जनगणना मैपिंग में बड़ी गड़बड़ी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Khabar365newsप्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया,...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा,

Khabar365newsगुमला जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में अधूरी सड़क से स्कूली बच्चे और मरीज परेशान

Khabar365newsगुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत हेसागुटु कल्हुटोली गांव में अधूरी सड़क...