बिहारब्रेकिंग

पत्नी और साली ने इतना किया तंग, परेशान युवक ने की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news


बिहार : बिहार के शिवहर ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपनी पत्नी और साली के लगातार उत्पीड़न और मारपीट से परेशान होकर 25 वर्षीय धीरज कुमार ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद धीरज के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धीरज, जो तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के डेरा टोला के निवासी थे, कथित तौर पर अपनी पत्नी और साली के दुर्व्यवहार से बुरी तरह त्रस्त थे। परिजनों ने मंगलवार सुबह 4 बजे पुलिस को धीरज की मौत की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से धीरज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की साली की बहन ने ही धीरज की शादी उसी गांव में करवाई थी।

जब भी पति-पत्नी के बीच कोई विवाद होता था, धीरज की पत्नी और साली मिलकर उसके साथ मारपीट करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर धीरज ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस फिलहाल इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...