JharkhandpatratupatratuRamgarh

सालभर में नहीं हुआ कुछ काम, वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव का 1 साल बर्बाद किया-अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

वर्तमान विधायक ने सिर्फ मेरी योजनाओं पर डाका डालने, नाम छपाने पर किया कार्य, एक भी नई योजना नहीं हुई स्वीकृत-अंबा प्रसाद

रिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी पर तीखा हमला किया है। अंबा प्रसाद ने रोशन लाल चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद पूरे एक वर्ष तक बड़कागांव की जनता को ठगने का काम किया है, विस्थापितों को बरगला कर, क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनाकर चुनाव में जीत हासिल करने वाले रोशन लाल चौधरी चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से गायब हो गए। विधायक के कार्यकाल के शुरुआती एक साल में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे, न कोई नई योजना धरातल पर उतरी और न ही जनता को उनके प्रतिनिधि होने का लाभ मिल पाया। वर्तमान विधायक ने जनता से दूरी बना ली और क्षेत्र की समस्याओं को समझने-सुलझाने की बजाय व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी है, पूरे बड़कागांव विस के एक-एक व्यक्ति इस बात को महसूस कर रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे कर विधानसभा पहुंचे विधायक चौधरी ने अपने वादों पर कोई काम नहीं किया, उन्होंने बस अंबा प्रसाद द्वारा स्वीकृत कराए गए योजनाओं पर डाका डालने व उक्त योजनाओं में अपना नाम छपवाने का कार्य किया है। विस्थापित क्षेत्र में यथास्थिति बनी हुई है, उनके समस्याओं में वर्तमान विधायक बिल्कुल भी शामिल नहीं होते हैं, आलम यह है कि विस्थापित क्षेत्र के लोग इनको गांव तक घुसने नहीं दे रहे हैं। विगत दिनों बादम के महुलिया में मेरे द्वारा स्वीकृत कराए गए योजना का शिलान्यास भी वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी को करने तक नहीं दिया गया, जो स्पष्ट करता है कि ग्रामीणों में उनके प्रति भारी असंतोष है, पिछले एक साल में एक भी महत्वपूर्ण विकास योजना न तो स्वीकृत हुई, न शुरू हुई और न ही पुराने चल रहे कार्यों की गति तेज करने का प्रयास दिखा, सही मायने में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...