BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नामांकन जोरों पर, अध्यक्ष पद के लिए 11 और वार्ड पार्षद के लिए 55 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Share
Share
Khabar365news

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग–ख) में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्तियों के अनुसार दोनों नगर निकायों में नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में लगातार तेजी देखी जा रही है। जामताड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र की खरीद नहीं की गई, जबकि अब तक कुल सात नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए आज तीन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में चमेली देवी, आशा गुप्ता एवं रीना कुमारी शामिल हैं।

मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग–ख) में अध्यक्ष पद के लिए आज तीन नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई। नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदने वालों में नईमा खातून, पुष्पा एलिजाबेथ खाखा एवं नीना शर्मा के नाम शामिल हैं। मिहिजाम नगर परिषद में अब तक अध्यक्ष पद के लिए कुल सत्रह नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। मिहिजाम नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए आज कुल आठ अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में सोना कुमारी, कविता देवी, आरती सिन्हा, संगीता देवी, बेबी देवी, रानी कुमारी, पुतुल कुमारी एवं मधुबाला देवी शामिल हैं। इस प्रकार जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद, दोनों नगर निकायों को मिलाकर अध्यक्ष पद के लिए कुल ग्यारह प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
वार्ड पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन की स्थिति

जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड पार्षद पद के लिए आज चार नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है, जबकि अब तक कुल छप्पन नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री की जा चुकी है। विभिन्न वार्डों से कुल पच्चीस अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है।
वार्ड संख्या 01 से विजय कुमार राउत, चंडी दास भंडारी एवं पुतुल देवी;
वार्ड संख्या 03 से कुंदन कुमार महतो;
वार्ड संख्या 05 से द्रोपदी देवी;
वार्ड संख्या 06 से पुष्पा कुमारी, जीतन दास, वरुण दास, संगीता दास, अरुण कुमार दास एवं श्यामसुंदर दास;
वार्ड संख्या 07 से राजू कुमार दे, अशोक कुमार साव एवं पार्थो बाउरी;
वार्ड संख्या 08 से राज कुमार धीवर;
वार्ड संख्या 09 से जयंती दत्त;
वार्ड संख्या 10 से कल्पना कुमारी;
वार्ड संख्या 11 से मधुसूदन चंद्र एवं शोभना चंद्र;
वार्ड संख्या 13 से अंजू एवं सीमा ब्लेक;
वार्ड संख्या 14 से दीनबंधु सिंह, संतोष मुखर्जी एवं फ्रेंकलिन ब्लेक;
तथा वार्ड संख्या 16 से शिखा रानी मंडल ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है।

मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग–ख) में वार्ड पार्षद पद के लिए आज सात नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। यहां अब तक कुल तिरासी नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है। मिहिजाम नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से कुल तीस अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है।
वार्ड संख्या 01 से दयावती मुर्मू;
वार्ड संख्या 02 से अमित भद्र एवं झिमली मजूमदार;
वार्ड संख्या 03 से आशा देवी एवं शांति देवी;
वार्ड संख्या 04 से अमरनाथ साह;
वार्ड संख्या 05 से डौली फौजदार;
वार्ड संख्या 06 से संजू महतो;
वार्ड संख्या 07 से दीपक मंडल, अजय रजक, काजल चंद्र मंडल, रंजीत कुमार पांडेय एवं संतोष सिंह;
वार्ड संख्या 08 से प्रमिला देवी एवं श्वेता कुमारी;
वार्ड संख्या 09 से मीना बाउरी;
वार्ड संख्या 10 से शहनाज खातून एवं संयोगिता कुमारी;
वार्ड संख्या 11 से राहुल कुमार शर्मा एवं प्रकाश रजक;

वार्ड संख्या 14 से दीपक कुमार, पंकज कुमार एवं रीता देवी;
वार्ड संख्या 16 से अर्चना देवी;
वार्ड संख्या 17 से रमेश कुमार रजक एवं शांति देवी;
वार्ड संख्या 19 से सुमिता राय एवं कैलाश पंडित;
तथा वार्ड संख्या 20 से रूपा राय एवं शिखा कुमारी ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है।

इस प्रकार जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद, दोनों नगर निकायों को मिलाकर वार्ड पार्षद पद के लिए कुल पचपन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है। लगातार बढ़ते नामांकन और नाम निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री से यह स्पष्ट है कि जामताड़ा और मिहिजाम दोनों ही नगर निकायों में नगरपालिका चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...