Jharkhand

*रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा 1 डीलर एवं 11 अवैध राशन कार्डधारियों के विरुद्ध कार्रवाई, हुआ नोटिस जारी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: जिले के सभी योग्य व गरीब लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार द्वारा अयोग्य रूप से राशन कार्ड रखने वालो का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने एवं उनके विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान 1 एवं 11 लोगों को अवैध रूप से राशन कार्ड रखने का दोषी पाया गया जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माना किया गया। दी गई अवधि के उपरांत भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध अब नीलम पत्र वाद शुरू कर दिया गया है। सभी दोषियों को धारा 7 के तहत नोटिस निर्गत किया गया है। दोषियों में संध्या देवी, हलदर महतो, वीणा देवी, बकाउल्लाह, प्रमिला देवी, कुसुम राणा, फ़गनी देवी, संगीता देवी, फ़ोकन साव एवं कमला देवी शामिल है वहीं काला बाज़ारी एवं कम राशन देने वाले डीलरों में एक डीलर गंगा प्रसाद शामिल है। गौरतलब होकि नोटिस जारी होने के बाद भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की कार्रवाई। वही नोटिस जारी होने के बाद भी जुर्माना राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की होगी कार्रवाई।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड...