Jharkhand

आईसेक्ट विश्विविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्विविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में एनएसएस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनिष गोविंद ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को ना सिर्फ सामुदायिक जीवन जीने की सीख देता है बल्कि सामाजिक एकता, सेवाभाव और अनुशासन के साथ साथ आत्मविश्वास के लिए भी एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय में जारी एनएसएस की गतिविधियों पर संतुष्टि जाहिर की और इसके लिए विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व डॉ प्रीति व्यास को बधाई भी दी। वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने को लेकर प्रेरित किया। कला एवं मानविकी विभाग डीन डॉ रोज़ीकांत ने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सेवा के लिए विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से जनसेवा व राष्ट्र कल्याण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई के माध्यम से रक्तदान शिविर, दंत चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान जैसे अन्य कार्य समय समय पर कराए जाते हैं और इसमें एनएसएस से जुड़े विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व एनएसएस अधिकारीयों की भूमिका अहम है। मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने किया। मौके पर विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ साथ कई विद्यार्थी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...