Jharkhand

Panki: मजदूर किसान कॉलेज के NSS छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए बनारस रवाना

Share
Share
Khabar365news

Panki पांकी: पांकी के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट (एनएसएस) के छात्र हर वर्ष की तरह इस साल भी शैक्षणिक भ्रमण के लिए बाबा नगरी गये. सभी छात्रों ने आज, 27 दिसंबर को सुबह आठ बजे यात्रा के लिए प्रस्थान किया. दो दिनों (27-28) के भ्रमण में वे काशी विश्वनाथ मंदिर जायेंगे और महादेव के दर्शन करेंगे. 50 स्वयंसेवक सेविकाओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार राम, सचिव डॉ बिंदेश्वर सिंह, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह भी रवाना हुए. प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण स्वयंसेवक सेविकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है

वहीं सचिव डॉ. बिंदेश्वर सिंह ने छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इसे एक अच्छी पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं. महाविद्यालय के अध्यक्ष व चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मिना, सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...