Home Ranchi “स्वर्ण डीपीएस स्कूल, जारिया बेड़ों में गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का सफल आयोजन”
Ranchi

“स्वर्ण डीपीएस स्कूल, जारिया बेड़ों में गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का सफल आयोजन”

Share
Share


जारिया बेड़ो, सोमवार दिनांक 02/10/23: स्वर्ण डीपीएस स्कूल ने गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 8:00 बजे से 10:00बजे तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल में, स्कूल के निर्देशक दीपम बनर्जी शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर आधे किलोमीटर तक के सड़कों पर जाकर प्लास्टिक और अन्य कूड़े को संकलित किया और डस्टबीन में डाला। बच्चों ने इसका संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री जी के ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत वे जारिया को कूड़ा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाएँगे।


कार्यक्रम के दौरान, स्कूल के निर्देशक, दीपम बनर्जी ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चर्चा की और सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके अच्छे विचारों के प्रति प्रेरित किया।


इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से, स्वर्ण डीपीएस स्कूल ने गांधी जयंती के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और सुरक्षित और स्वस्थ जीवन के मूल्यों को प्रमोट करने का समर्थन दिया है।

निर्देशक ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने ‘कचरा मुक्त भारत’ के तहत एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया। इस अभियान में, छात्रों ने राह चलते ग्रामीणों को साफ़ सफ़ाई के महत्व पर जागरूक किया।
छात्रों ने जमा हुआ पानी बहा देने का सुझाव दिया, जिससे गंदगी से और मच्छरों से होने वाली जानलेवा बीमारियों से बचाव हो सके। इस सामूहिक अभियान के तहत, सभी छात्रों ने एकत्रित होकर साफ़ सफ़ाई के क्षेत्र में सहयोग किया और कचरा संग्रहण का काम किया।


इस अभियान से, स्वर्ण डीपीएस स्कूल के छात्रों ने न केवल स्वच्छता के महत्व को उजागर किया है, बल्कि वे ग्रामीण समुदाय के साथ साझा करके एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में अपना योगदान भी दिया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान निर्देशक दीपम बनर्जी, उप-प्राचार्य सोनम प्रसाद, श्वेता खन्ना, प्रेमिका लकड़ा, बिजेता गुप्ता, संध्या साहू, सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, राज कूपर,सुरेंद्र साहू, ललित उराव, सीता कुमारी उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

रांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...