Hazaribagh

कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में हुआ ओबीसी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला का सम्मान समारोह

Share
Share
Khabar365news


समस्याओं को प्रदेश तक पहुंचाने का करूंगा प्रयास _ सुरजीत नागवाला


आज कांग्रेस कार्यालय हजारीबाग में झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने की, कार्यक्रम का संचालन ओबीसी के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप , और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता निसार खान ने की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने माला पहनाकर सुरजीत नागवाला जी का स्वागत किया ,और कहां की कांग्रेस पार्टी हमेशा से वैसे कार्यकर्ताओं को त तरजीह देती है जो संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं आज उसी का प्रतिफल है कि हजारीबाग के सुरजीत नागवाला जैसे कार्यकर्ता को कांग्रेस की एक बड़ी जवाबदेही है दी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार जी ने भी फूल और बुके देकर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के डॉक्टर प्रकाश कुमार,रेणु कुमारी, प्रदेश महासचिव रीतलाल मंडल और जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने माला पहनकर और बुके देकर भी स्वागत करने का काम किया। स्वागत समारोह के इस कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नागवाला ने कहा कि हजारीबाग के कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के इस स्वागत से मैं अभीभूत हूं, प्रदेश नेतृत्व और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उसे मैं जमीन पर उतरने का काम करूंगा, और पूरे झारखंड के 24 जिला में लोगों को ओबीसी कांग्रेस से जोड़ने का काम करूंगा। आने वाले दिनों में झारखंड में ओबीसी और मजबूत स्थिति में दिखेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने कहा की स्वागत समारोह में सबों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सुरजीत नागवाला आंदोलन करने वाले नेता है जिन्हें प्रदेश नेतृत्व ने उनके कार्यशैली को देख बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और हजारीबाग के लिए गर्व की बात है। स्वागत समारोह के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में ओबीसी संगठन को लेकर पूरे राज्य का भ्रमण करेंगे और जो 27 प्रतिशत आरक्षण का मामला माननीय राज्यपाल के यहां लंबित है ,उसके लिए हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का काम करेंगे। झील सुंदरीकरण पर जो 14 करोड रुपए का जो आवंटन हुआ है उसके लिए नगर निगम से भी आग्रह किया गया है कि इस काम आवंटन के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र भी हम लोगों को उपलब्ध करावे ताकि यह राशि की सदुपयोगिता देखी जा सके। झील परिसर में जो सूखा हुआ पेड़ है उसे भी जल्द से जल्द काटा जाए ताकि कोई दुर्घटना घटित ना हो। बड़ा झील की जो सफाई नहीं हुई है नगर निगम की प्रशंसक से आग्रह की गई है कि बड़ा झील की भी सफाई अभिलंब कराई जाए। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग मेंडॉक्टर की ड्यूटी चार्ट सभी वार्डों में सार्वजनिक लगाई जाए। आउटसोर्सिंग कंपनी का टेंडर का जो समय सीमा समाप्त हो गया है , उसमें नया टेंडर निकाला जाए और जो कंपनी ब्लैकलिस्टेड हो गई है उसको अभिलंब कार्य से हटाया जाए। पर्ची काउंटर पर सीनियर सिटीजन और महिला के लिए अलग पर्ची काउंटर अस्पताल परिसर में उपलब्ध कराया जाए। यूरिन कल्चर और थायराइड की जांच की व्यवस्था हो। जितने भी अस्पताल कर्मी जो बिना डिप्लोमा के बहाल है उसकी जांच हो और उन पर कार्रवाई हो। 3 वर्षों से अधिक समय सीमा जिसकी हो गई है वैसे क्लर्क को अनयंत्र स्थानांतरित किया जाए। सरकारी जमीन नदी नाला और तालाब को अतिक्रमण मुक्त करायाजाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो, जाम से निजात मिले, पार्किंग स्थल बढ़ाया जाए। इन सभी बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है और जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर पूरे डाटा के साथ झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष और संबंधित विभाग के मंत्री को अपना पत्र सौंपेंगे और कार्रवाई के लिए आग्रह करेंगे। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है या आम जनों के लिए प्रयासरत है इसलिए किसी भी पदाधिकारी को सरकार की छवि खराब करने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भीम कुमार, ओबीसी प्रदेश पदाधिकारी डॉ प्रकाश कुमार रीतलाल मंडल, रेणु कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेसी जमुना यादव, अशोक देव, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, आबिद अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेबीदेवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानी मेहता आदि कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। सभी लोगों ने आज खुशी जाहिर की की हजारीबाग के लिए गर्व का विषय है और सभी लोगों ने फूल माला देकर नवनीत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि आज हजारीबाग में नईसिरे से मजबूत हुई है और पूरे झारखंड में जल्द ही एक नया तेवर और कलेवर देखने को मिलेगा।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेसी यमुना यादव, अशोक देव, आबिद अंसारी, डाॅ.प्रकाश कुमार, रेणु कुमारी, कजरू साव, रीतलाल मंडल, धीरज सिंह, अजय गुप्ता, बेबी देवी, युवा कांग्रेस के महासचिव कोमल कुमारी, दिगम्बर मेहता, सरयु यादव, लाल बिहारी सिंह, जावेद इकबाल, परवेज अहमद, मनोज मोदी,कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सुनिल सिंह राठौर, सदरूल होदा, साजिद हुसैन, गोविंद राम, राजू चौरसिया, साजिद अली खान, मकसूद आलम, सुनिल साहु, ज्ञानी प्रसाद मेहता, अब्दुल मनान वारसी, गौतम मेहता, नरसिंह प्रजापति, महेश राम रजक, दिलीप कुमार रवि, दिलीप पासवान, महबूब अंसारी, विजय कुमार सिंह, भागी मेहता, मो. कमरूउद्दीन, लाल धन महतो, प्रदीप कुमार, मो.कलीम,
संजय गुप्ता , आबिद अंसारी,बेबी देवी, चूरचू प्रखंड अध्यक्ष महबूब अंसारी, बरही प्रखंड अध्यक्ष राजू राणा,बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मानन वारसी,पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, लालधन महतो,सुनील साहू,पंकज पासवान,साजिद ख़ान,परमेश्वर साव,
शनी यादव, बिनोद कुमार, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, उपेन्द्र सिंह, अर्जुन नायक, चन्द्र शेखर आजाद, सुरेन्द्र कुमार, अजय पासवान, अफताब आलम, बाबर अंसारी, खालिद मोहम्मद, मो.रब्बानी, मो.वारिस, प्रकाश पासवान, अशोक राम, लाल धन महतो,दिनेश्वर कुमार, अमीत कुमार, रामेश्वर कुमार, राजेन्द्र प्रजापति, मोहन प्रजापति, अंजली कुमारी, रिंकू देवी, सरिता देवी, फुलमति, भैया असीम कुमार, धनवा देवी, धनेश्वरी देवी, सुदामा देवी, अनिल भुईंया, चरित्र राम भुईया, सतेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त सैकड़ो ओबीसी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...