BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में दर्दनाक हादसा: सतर्कता का मैसेज भेजने वाले को ही हाथी ने कुचला

Share
Share
Khabar365news

जंगली हाथी ने युवा नेता को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनूप कुमार पांडेय के रूप में हुई है. अनूप बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री रह चुके थे और पिछले दिनों उनका नाम मंडल महामंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया था. घटना जिले के घाघरा थानाक्षेत्र अंतर्गत बुरहू गांव के पास की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अनूप गांव में ही पावर ग्रिड में पीएसएस ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. शुक्रवार को जब वह काम पर जा रहा था तो उसने बुरहू पतरा के पास लोगों की भीड़ देखी.

अनूप पास गया तो पाया जंगली हाथी घुस आया है. अनूप ने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालकर लोगों से सतर्क रहने को कहा. 

हाथी ने अनूप की कुचलकर जान ली
व्हाट्सएप मैसेज भेजने के बाद अनूप 2 अन्य लोगों के साथ जंगली हाथी को देखने पतरा के अंदर घुसे, तभी उसने दौड़ा दिया. अनूप के साथ गए 2 अन्य युवक को दौड़कर बाहर निकल आए लेकिन अनूप नहीं आया. वहां मौजूद लोगों ने अनूप को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. आवाज लगाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं मिली. लोगों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर पतरा के थोड़े भीतर जाकर देखा, वहां अनूप की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. स्थानीय लोगों अनूप का शव उठाकर बाहर आये. घाघरा थाना और वन विभाग को घटना की सूचना दी गई. अनूप को हाथी द्वारा कुचलने की सूचना मिलले ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुटे. थानेदार मोहन कुमार सिंह, रेंजर बिरसा लोहरा, फॉरेस्टर समी आफताब, प्रधान वनरक्षी सुनील राम और पीटर बाड़ा समेत कई अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भिजवा दिया. 

अनूप के घरवालों को तत्काल सहायता
अधिकारियों ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक अनूप के घरवालों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई. आश्वासन दिया है कि मुआवजे की बाकी राशि कागजी प्रक्रिया पूरी करके दी जायेगी. बताया जा रहा है कि बूढ़े माता-पिता, 2 बहनों और एक छोटे भाई के भरण-पोषण का जिम्मा 32 वर्षीय अनूप पर ही था. एक बहन की शादी भी अनूप ने ही कराई थी. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों ने भी कहा कि अनूप समाज में भी काफी सक्रिय था और बढ़-चढ़कर लोगों की सहायता करता था. 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा

Khabar365newsरांची: आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है।...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Khabar365newsरांची: झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

LPG महंगी होने पर सरकार का जवाब, कंपनियों को 700 रुपये घाटा

Khabar365newsनई दिल्ली। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलिंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के...