Uncategorized

हजारीबाग ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शिक्षा के साथ खेल के प्रति जागरूक होते नजर आ रहे हैं। खेल के हर क्षेत्र में बच्चे हजारीबाग का नाम रोशन कर रहे हैं बच्चों को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए हजारीबाग ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपायुक्त नैंसी सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय को पौधा भेंट किया गया। साथ ही समस्त पदाधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष ज्ञापन सौंपा है। जिसमें खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बातें रखी गई है। उपायुक्त से संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने वार्तालाप के दौरान कहा कि हजारीबाग के बच्चे खेल के प्रति जागरूक हो रहे हैं, हजारीबाग में खेल को बढ़ावा देना होगा। बच्चों को विभिन्न सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण करना होगा साथ ही बच्चों के प्रति खेल की भावनाओं को देखते हुए हर्ष अजमेरा ने उपायुक्त के समक्ष नया स्पोर्ट्स कंपलेक्स का निर्माण कराने की बात को रखा। साथ ही श्री अजमेरा सहित तमाम पदाधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष खेल को बढ़ावा देने तथा बच्चों को हर सुख सुविधाएं उपलब्ध हो जैसी विभिन्न बातों से उन्हें अवगत करवाया।उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि बच्चों को हर संभव मदद किया जाएगा। नया स्पोर्ट्स कॉन्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ की लागत से भवन तैयार किया जाएगा जिसका फाइल रांची चला गया है। हम सब बच्चों के साथ हमेशा खड़े हैं।मौके पर संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने उपायुक्त नैंसी सहाय का आभार जताते हुए कहा कि खेल को आगे बढ़ाना ही हम सभी का लक्ष्य हैं, बच्चे खेल के प्रति जागरूक हो रहे हैं उन्हें हर संभव मदद करना हम सबों का सबसे बड़ा कर्तव्य होगा। इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा, सचिव सी. दास, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार साहू सहित कई लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...

Uncategorized

आज का मेहता समाज, आत्ममंथन की आवश्यकता: दयानंद कुमार

Khabar365newsआलेख- दयानंद कुमार, समाजसेवी, हजारीबाग मेहता समाज संख्या में भले ही छोटा...