मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री का सौगात, मईया सम्मान योजना की 7500 की राशि जाएगी खाते में

---Advertisement---
Khabar365news

आज 8 मार्च अर्थात महिला दिवस के दिन खाते में झारखंड के 56 लाख मंईयां के खाते में एक साथ तीन किस्त की राशि (7500 रुपये) खाते में भेजने की तैयारी पूरी कर ली है. इसको लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है.मंत्री चमरा लिंडा ने महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि सभी महिला लाभुकों के खाते में पैसे भेजने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दिया है.साथ ही मंत्री ने कहा कि 56 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाएंगे. अभी किसी का भी नाम भी नहीं काटा गया है. आगे बाद में इसपर विचार किया जाएगा. फिलहाल महिला दिवस पर सरकार की ओर से सभी को तोहफा भेजा जा रहा है.

मंत्री ने कहा कि एक साथ योजना की तीन किस्त सभी के खाते में भेजे जाएंगे. इसके पहले नवंबर,दिसंबर की राशि खाते में भेजी गई थी। जनवरी फरवरी और मार्च की राशि किसी भी लाभुकों के खाते में नहीं गई थी, जो अब एक साथ भेजी जाएगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 56 लाख 61 हजार से अधिक मईया सम्मान योजना की लाभुकों को बड़ी खुशखबरी मिलने के साथ सभी का इंतजार खत्म हो जाएगा. चालू बजट सत्र में भी सदन के अंदर सरकार का ये बयान आया था कि होली के पहले सभी महिलाओं के खाते में महिला सम्मान योजना की राशि भेज दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply