Home झारखंड 10 मई को अमित शाह आएंगे रांची, कई राज्य के मुख्यमंत्री का भी होगा आगमन 
झारखंडब्रेकिंग

10 मई को अमित शाह आएंगे रांची, कई राज्य के मुख्यमंत्री का भी होगा आगमन 

Share
Share

रांची : राजधानी रांची में 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। 

बैठक को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआईजी साह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी सहित सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की। एसएसपी के अनुसार, वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए रूट प्लान, ट्रैफिक कंट्रोल, आवास व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

27वीं ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में 4 राज्यों के बीच आर्थिक सहयोग, सामाजिक योजनाएं, सीमा विवाद, अंतर्राज्यीय परिवहन और विकास परियोजनाओं की प्रगति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान निकालना है। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में बड़ा फेरबदल,

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान...