डकरा : छठ पूजा के अवसर पर हेसालोंग छठ घाट मैदान पर नृत संगीत रंगारंग (आर्केस्ट्रा)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन लपरा मुखिया पुतुल देवी व समाजसेवियों ने किया। रंगारंग कार्यक्रम में मनोहर आर्यन म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा लोगो को रात भर झुमाया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीत, नागपुरी, भोजपुरी गीत संगीत के साथ जोरदार डांस पर बालाओ के ठुमको पर पैसे उड़ाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन साहू,विजय गुप्ता, कुलदीप साहू,राजन साहू,गुप्तेश्वर प्रसाद,मनोज मुंडा,बसंत साहू,शिवपूजन साहू,रविन्द्र साहू,गौरी साहू,सूरज कुमार, सहित अन्य मौजूद थे।
Leave a comment