Hazaribagh

मकर संक्रांति के अवसर पर साईं परिवार हज़ारीबाग़ के द्वारा इन्द्रपुरी साईं मन्दिर में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

साईं परिवार हज़ारीबाग़ के सदस्यों के साथ साईं परिवार के महिला मण्डली के सदस्यों द्वारा विशाल भण्डारे के प्रसाद का किया वितरण

चूड़ा , दही- तिलकुट , फ़ल व खिचड़ी का भोग के साथ किया गया प्रसाद वितरण

हज़ारीबाग़ – साईं परिवार हज़ारीबाग़ जिसका निबंधन संख्या 8188/19 के द्वारा साईं मंदिर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इन्द्रपुरी में साईं भण्डारा का कार्यक्रम किया गया। साईं परिवार हज़ारीबाग के तत्वावधान में बुधवार को अहले सुबह साईं मंदिर में आरती और बाबा के भव्य अभिषेक के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष भी मकर संक्रांति के पर साईं परिवार, हजारीबाग द्वारा हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित साईं मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में चूड़ा, तिलकुट, गुड़, दही के साथ दोपहर में खिचड़ी, चोखा और चटनी का वितरण किया गया। सैकडों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के बाद साईं परिवार हजारीबाग सदस्यों द्वारा बुधवार को शाम 6:00 बजे से आरती के कार्यक्रम के बाद हलवा का भोग लगेगा और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इसके बाद आर्ष कन्या गुरुकुल , आर्य समाज हज़ारीबाग़ में बाबा का भोग को खिचड़ी , चिप्स , चोखा प्रसाद को विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचाया गया।

साईं परिवार, हजारीबाग साईं भक्तों का एक समूह है। यह समूह सामाजिक एकता के साथ सामाजिक समरसता को बरकरार रखना हेतु कार्य करता है। साईं परिवार, हजारीबाग समाज के जरूरत मंद वर्गों के बीच लगातार सेवा कार्य करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करता है, तो विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भी अपने कार्यों से सामाजिक जुड़ाव की ओर खुद को अग्रसर करता है। समाज के कई जरूरतमंदों को व्यक्तिगत रूप से भी यह समूह अपनी सक्षमता के अनुरूप सहयोग पहुंचाने का सकारात्मक कार्य करता है। इस समूह का लक्ष्य है कि साईं भक्तों का एकजुट रहना और समाज हित में कार्य करना है। साईं परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सभी साईं परिवार के सदस्यों के साईं महिला मण्डली के सभी सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह जानकारी साईं परिवार हज़ारीबाग़ के सदस्यों ने दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...