
“वीर बाल दिवस” के अवसर पर कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची के द्वारा बालिका शिक्षा भवन उच्च विद्यालय, सर्कुलर रोड, लालपुर, राँची में स्कूल के छह (3) साल से ग्यारह (11) साल के गरीब बच्चे लड़के और लड़कियां को उनके बीच जाकर सभी 60 बच्चो को निशुल्क स्वेटर (ऊनी बनियाइन) बांटा गया और साथ ही अनियमित रूप से स्कूल आने वाले बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना, बच्चो में आत्मविश्वास के स्तर को विकसित करना और घर परिवार की परेशानियों के कारण बच्चो के ऊपर पडने वाले मानसिक दबाव को दूर करने का था। कॉसमॉस क्लब बच्चों को सर्वांगीण विकास करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यक्ष श्री प्रदीप विस्वास, सचिव श्री कमल बोस, प्रधान अद्यापक साथ ही सभी शिक्षकगण और कॉसमॉस क्लब के संस्थापक श्री देबाशीष रॉय, महिला सदस्य श्रीमती डॉ. शिवानी बाला तथा सदस्यगण उपस्थित थे।
Leave a comment